खजुराहो। खजुराहो से पन्ना और सतना के बीच रेल संपर्क स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना के तहत नए रेलवे स्टेशन और संबंधित आधारभूत ढांचे का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, रेलवे विभाग द्वारा स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म और अन्य आवश्यक सुविधाओं के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। परियोजना के पूर्ण होने पर खजुराहो, पन्ना और सतना के बीच यात्रा अधिक सुगम और कम समय में संभव हो सकेगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस रेल मार्ग के शुरू होने से पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। खासकर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिलेगा।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ रहा है और परियोजना को जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेल सेवा शुरू होने के बाद बुंदेलखंड क्षेत्र की कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।
