स्कूता शिक्षा अंतर्गत संकुल– बडागांव अंतर्गत प्राचार्य राजीव कुमार जैन ने आज दिनांक 19.11.2026 को वीडियो कॉल कर प्राथमिक शाला राशनखेरा पदस्थ शिक्षक के–लोधी को कॉल कर शाला का निरीक्षण कराने को कहा। सभी 3 शिक्षक उपस्थित रहकर अध्यापन कार्य करते पाये जाये। शाला प्रांगण की बाउण्ड्रीवाल का गेट लगना था उसको देखा वह भी लगाया जा चुका था
सभी छात्रों को अध्ययन करते हुये देखा। इसी प्रकार शासकीय हाई स्कूल दरगुवा प्राचार्य श्रीमती प्रीति खेर को कॉल कर निरीक्षण कराने को कहा गया। सभी कक्षाओं विशेषकर छात्र-छात्राओं को अलग-अलग कक्षों में अध्यापन कार्य कराते हुये देखा प्रशंसनीय कार्य पाया गया।
निर्देश भी दिये गये कि कोई छात्र गाइड से अध्ययन-अध्यापन न करे शासन स्तर से निर्धारित पाठ्यनुम के साथ पुस्तकें प्रदाने की गई उन्ही से अध्ययन करें।
माध्यमिक शाला भेला सही संपर्क नहीं हो सका। उपरोक्त कॉल आकस्मिक किये गये
