छतरपुर। वेद आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित ग्राम पंचायत ढिगपुरा गौशाला में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गौ माता का विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ पूजन किया गया।
इस अवसर पर गौ माता को तिलक लगाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनका भव्य पूजन किया गया। गौ सेवा के प्रति श्रद्धा और समर्पण का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
कार्यक्रम में गौ सेवक, गौशाला संचालक एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। सभी ने गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।
🙏 गौ माता की सेवा ही सच्ची सेवा है।
अंश भास्कर न्यूज़ | हमेशा सच के साथ
