देशभर में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने 14 राज्यों में 8 घंटे के अंदर तूफानी आंधी-बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
ज का मौसम 5 नवंबर : चक्रवाती तूफान मुरासु का असर लगातार कम हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि देशभर के आज 14 राज्यों में तूफानी आंधी–बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। दिल्ली-NCR में सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाने का अनुमान है, जबकि दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
IMD के अनुसार, 5 से 10 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, लक्षद्वीप, रायलसीमा तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 10 नवंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 5 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद 6 से 10 नवंबर के दौरान इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।