बड़ागांव धसान। आयुष विभाग टीकमगढ़ के निर्देशन में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को शासकीय संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बड़ागांव धसान में योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक आशाराम कुशवाहा एवं योग शिक्षिका साजिया बानो ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।
