महाराजपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजन एवं प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों एवं गणमान्यजनों ने सहभागिता करते हुए लोकतंत्र की मजबूती, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा अराजकता के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने पर जोर दिया। साथ ही अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई।
गोष्ठी में उपस्थित नागरिकों ने अपने विचार साझा किए और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।
