सी एम राइस राजनगर प्राचार्य अनिल कुमार अरजरिया जी की सेवानिवृत्ति पर छलकीं आंखें, पूरे स्टाफ ने दी भावुक विदाई
शिक्षा विभाग में वर्षों की बेदाग सेवा का हुआ।
अधिकारियों-कर्मचारियों ने कहा—अनिल कुमार अरजरिया जी की कमी हमेशा महसूस होगी
राजनगर। वर्षों तक शिक्षा विभाग में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं देने वाले सहायक
सी एम राइस राजनगर प्राचार्य अनिल कुमार अरजरिया जी आज शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके विदाई समारोह में ऐसा भावुक माहौल बना कि साथी कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं।
विदाई समारोह में छतरपुर जिले के शिक्षा विभाग के
सी एम राइस राजनगर प्राचार्य अनिल कुमार अरजरिया जी सहित विद्यालय के बच्चे एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
राजनगर प्राचार्य अनिल कुमार अरजरिया जी के सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को हमेशा गंभीरता से निभाया और विभागीय कार्यों में पूरी ईमानदारी एवं समर्पण के साथ योगदान दिया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
विदाई में छलके आंसू, याद आए वर्षों के साथ
सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान जब साथियों ने श्री अरजरिया जी के साथ बिताए वर्षों के अनुभव साझा किए तो माहौल बेहद भावुक हो गया। जिस संस्थान में जीवन का बड़ा हिस्सा सेवा करते हुए गुजरा, उसी जगह से विदाई का पल हर किसी के लिए भावुक कर देने वाला रहा।
घर पहुंचते ही परिवार ने किया जोरदार स्वागत
विभागीय विदाई के बाद जब श्री अनिल कुमार अरजरिया घर पहुंचे तो परिवारजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। घर में खुशी और भावुकता दोनों का माहौल रहा।
परिवार ने कहा कि पिताजी ने पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपनी शासकीय सेवा पूरी की है। आज उनकी सेवानिवृत्ति हमारे लिए सिर्फ खुशी का अवसर नहीं, बल्कि उनके वर्षों के संघर्ष और समर्पण पर गर्व करने का दिन है।
सरकारी सेवा से विदाई, सम्मान की नई पारी की शुरुआत।।
राजनगर प्राचार्य अनिल कुमार अरजरिया जी की सेवानिवृत्ति ने एक सेवाकाल का अंत नहीं, बल्कि जीवन की नई और सुखद पारी की शुरुआत की है।
परिवार बोला पिताजी को सेवानिवृत्ति पर कोटि-कोटि बधाई एवं स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं।।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्री जितेंद्र वर्मा, मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपाध्याय एवं पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन सिंह द्वारा की गई जबकि विशिष्टआतिथ्य श्रीमती रचना पटेरिया पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभारी एवं वरिष्ठ शिक्षक सुश्री अनुभा नामदेव द्वारा किया गया।
