छतरपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में छतरपुर के 11 प्रतिभावान विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से उनके परिवारों, शिक्षकों और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कृष मिश्रा ने ऑल इंडिया रैंक 50440 और कैटेगरी रैंक 6345 हासिल की। विनोद अहिरवार ने ऑल इंडिया रैंक 246866 एवं कैटेगरी रैंक 20545 प्राप्त की। अंशिका पांडे ने ऑल इंडिया रैंक 31799 तथा आर्या त्रिपाठी ने ऑल इंडिया रैंक 42174 और कैटेगरी रैंक 5222 हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में प्रतीक्षा यादव ने ऑल इंडिया रैंक 61791 और कैटेगरी रैंक 30622 प्राप्त की, जबकि रुक्मणी (नैन्सी) यादव ने ऑल इंडिया रैंक 69452 हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया। दक्ष राय ने 453 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 161376 और एससी वर्ग में 10039वीं रैंक हासिल की।
भूपेंद्र राय ने ओबीसी वर्ग में 475 अंक अर्जित किए। वहीं कृष्णा अग्रवाल ने ईडब्ल्यूएस वर्ग में 512 अंक और कैटेगरी रैंक 75 प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता दर्ज की। पीयूष तिवारी ने सामान्य वर्ग में 530 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान के शिक्षकों, मार्गदर्शकों और परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। सभी ने चयनित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। NEET में मिली इस सफलता ने छतरपुर जिले को एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में गौरवान्वित किया है।
