गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. वहीं, कई लोग अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा अहमदाबाद के महमूदपुर स्थित ‘टैलेंट’ नाम की पटाखा फैक्टरी में हुआ है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है.
हादसे की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मी आग बुझाने और घटनास्थल की तलाशी लेना शुरू कर दिए. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
