छतरपुर। आबकारी विभाग द्वारा जिले की विभिन्न शराब दुकानों एवं समूहों के लिए स्वीकृति आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब निर्धारित ठेकेदार आगामी अवधि में इन दुकानों का संचालन करेंगे। विभाग द्वारा शुक्रवार को संबंधित ठेकेदारों को दुकानों का चार्ज सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जारी आदेशों के अनुसार छतरपुर क्रमांक-1 का ठेका परशुराम शिवहरे को 21 करोड़ 50 लाख रुपये में मिला है, जबकि छतरपुर क्रमांक-2 का संचालन पंकज राय 22 करोड़ 25 लाख रुपये की बोली पर करेंगे।
इसी प्रकार चंद्रनगर समूह का ठेका श्री गिरराज इंफ्रास्ट्रक्चर को 2 करोड़ 79 लाख 99 हजार 999 रुपये, बमीठा समूह का संचालन रवि कुमार द्विवेदी 9 करोड़ 17 लाख 55 हजार 555 रुपये में करेंगे।
हरपालपुर एफ समूह का ठेका श्री महाकाल ट्रेडिंग कंपनी को 1 करोड़ 82 लाख 82 हजार रुपये में मिला है, जबकि हरपालपुर समूह का संचालन अमित अग्रवाल 1 करोड़ रुपये की बोली पर करेंगे। वहीं खजुराहो समूह का ठेका रामकुमार शर्मा को 6 करोड़ 35 लाख रुपये में स्वीकृत किया गया है।
आबकारी विभाग के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आज संबंधित ठेकेदारों को दुकानों का चार्ज सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद वे निर्धारित नियमों के तहत संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
