कलेक्टर ने कहा हाई रिस्क महिलाओं के मेनेजमेंट में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बिजावर एवं गौरिहार बीएमओ को कारण बताओ नोटिस, डिलेवरी अपडेशन में नौगांव, ईशानगर बीएमओ की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
छतरपुर कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति एवं महिला बाल विकास विभाग के कार्यों की संयुक्त रूप से समीक्षा की। बैठक में सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, डीपीओ, सीडीपीओ, सिविल सर्जन, डीपीएम, बीपीएम एवं डॉक्टर्स उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं चिन्हांकन में लापरवाही करने पर कुपी एवं देवरा एएनएम के विरूद्ध अनुशासनात्मक एक्शन लेने के सीएमएचओ को निर्देश दिए।
उन्होंने मेटरनल हेल्थ की समीक्षा करते हुए हाईरिस्क महिलाओं का मेनेजमेंट नहीं करने पर बिजावर एवं गौरिहार बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं बिजावर बीएमओ से पीआईएच मेनेजमेंट 71 प्रतिशत होने पर लिखित जवाब प्रस्तुत करने को कहा।
सीडीपीओ छतरपुर व राजनगर को एचआरपी महिलाओं को लगने वाले कैंप में लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डिलेवरी अपडेशन नहीं होने पर नौगांव, ईशानगर बीएमओ की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
सीडीपीओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को कार्य में सहयोग करने के निर्देश
कलेक्टर ने मेटरनल डेथ की समीक्षा करते हुए महिला बाल विकास के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन महीने में कितनी महिलाएं गर्भवती हुई और कितनों की डिलेवरी हुई। उन्होंने मैदानी अमला एएनएम, आशाओं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को हाई रिस्क महिलाओं को पीएचसी सीएचसी लाने में सहयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बीएमओ को निर्देश दिए जिले के डिलेवरी प्वांइट पर सभी एचआरपी लिस्ट को डिलेवरी के 15 दिन पहले ही उपलब्ध कराएं और इन सभी महिलाओं की मॉनिटरिंग करें हाल चाल जाने। उन्होंने इस कार्य में सीडीपीओ को भी सहयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि महिला की प्रथम डिलेवरी के बाद जिन आशाओं उनके घर विजिट नहीं किया तो उन पर कार्यवाही करें।
टीकाकरण की एण्ट्री में लापरवाही पर बीएमओ लवकुशनगर को शोकॉज, बीपीएम की वेतन रोकने के निर्देश
21 सेशन की एण्ट्री नहीं होने पर संबंधित ब्लॉक की एएनएम, आंगनवाड़ी एवं आशा को शोकॉज
यूविन पोर्टल में टीकाकरण की 39 प्रतिशत ही एण्ट्री होने पर कलेक्टर ने बीएमओ लवकुशनगर को नोटिस एवं बीपीएम की वेतन रोकने और लिखित जवाब भेजने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण के दिन 1 साल तक सभी बच्चों को टीकाकरण के लिए लाए और इस कार्य में सीडीपीओ सहयोग करें।
कलेक्टर ने यूविन पोर्टल पर 21 सेशन जिसमें बकस्वाहा के 7, नौगांव के 4, बिजावर के 5 एवं 2-2 राजनगर बड़ामलहरा एवं 1 गौरिहार की शून्य एण्ट्री होने पर संबंधित एएनएम, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के नर्देश दिए।
बकस्वाहा बीसीएम, छतरपुर एपीएम को शॉकोज
18 में से मात्र 7 चाइल्ड डेथ का रिव्यू करने पर बकस्वाहा बीसीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एनसीडी स्क्रीनिंग 42 प्रतिशत ही होने पर एपीएम छतरपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
नौगांव छतरपुर टीबी ऑफिसर की 15 दिन की वेतन काटने के निर्देश
टीबी मरीजों की राशि का शीघ्र भुगतान करने के निर्देश
टीबी प्रोग्राम की समीक्षा करते हुए नौगांव, छतरपुर शहरी में कम स्क्रीनिंग, निःक्षय अभियान में लापरवाही पर दोनों जगह के टीबी ऑफिसर का 15-15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने टीबी प्रेवेंनटेड थेरेपी एवं पेशेंटो को मिलने वाली राशि की समीक्षा करते हुए बीएमओ को निर्देश दिए कि ऑनट्रीटमेंट के दौरान फेस ऑथेंटिकेशन कराएं ताकि राशि का भुगतान शीघ्र हो सके।
एमएलसी में लापरवाही पर बीएमओ और डॉक्टर की वेतन काटने के निर्देश
हरपालपुर के डॉ. की संविदा समाप्ति के निर्देश
देवरा एसएमओ पर कार्यवाही प्रस्तावित के निर्देश
कलेक्टर ने एमएलसी में लापरवाही में स्वास्थ्य केन्द्र मातगुवां, महाराजपुर डॉक्टर एवं बकस्वाहा, लवकुशनगर, बिजावर के बीएमओ की 2 दिन की वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य केन्द्र में नहीं आने और अन्य शिकायतें मिलने पर हरपालपुर डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्रा की संविदा समाप्ति एवं देवरा एसएमओ डॉ. नीलम गुप्ता के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करनेे के निर्देश दिए।
बड़ामलहरा व बकस्वाहा सीडीपीओ को नोटिस, बच्चों के पंजीयन में लापरवाही
वीएचएनडी पर तत्काल एमोक्सिटसिलिन भेजने के निर्देश
कलेक्टर ने सेम मेम बच्चों की समीक्षा के दौरान कहा जहा एमोक्सिनसिलिन नहीं है तत्काल भेजें और टीकाकरण के दौरान एएनएम बच्चों को वजन के हिसाब से दें। उन्होंने बीएमओ को निर्देश दिए कि जिन वीएचएनडी पर एमोक्सिटसिलिन नहीं है तत्काल पहुचाएं। सेम मेम बच्चों के पंजीयन में लापरवाही पर कलेक्टर ने बड़ामलहरा एवं बकस्वाहा सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी ब्लॉकों में ब्लड कैंप लगाने के लिए बीएमओ को प्लान करने के निर्देश दिए।
14 से 31 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान
कलेक्टर ने मेटरनल डेथ मामलों में परिजन सहित फील्ड स्टाफ को बुलाने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने जननी सुरक्षा योजना सहित डिलेवरी उपरांत मिलने वाली अन्य राशि के लंबित भुगतान को क्लियर करने के निर्देश दिए। दस्तक अभियान सह स्टॉप डायरिया कैंपेन 2026 दिनांक 14 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस दौरान एएनएम आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष की आयु वाले बच्चों को घर-घर जाकर चिन्हित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदाय की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश दिए। जिसके संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने मेटरनल डेथ में मामलों में उनके परिजनों को बुलाने और सभी संबंधित बीएमओ, फील्ड स्टाफ को बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने इन प्रकरणों की बारिकी से समीक्षा की जाएगी। साथ ही लापरवाही पर संबंधित पर कड़ी कार्यवाही प्रस्तावित होगी।
