भारत में बुधवार, 18 फरवरी को रमजान का चांद नजर आने के साथ ही पाक महीने की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एप्पल के सीईओ टिम कुक समेत कई हस्तियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति व भाईचारे की कामना की।
इस्लामी कैलेंडर के सबसे पवित्र महीने रमजान की शुरुआत हो गई है। भारत में 18 फरवरी को चांद दिखने की पुष्टि के बाद मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है और 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। इस मुबारक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम एक खास संदेश जारी किया।
चांद के दीदार के साथ ही देश भर की मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज का दौर शुरू हो गया और बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। लोग सहरी और इफ्तार के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। भारत में सबसे पहले बिहार और असम में चांद देखे जाने की खबर आई, जिसके बाद देशभर में रमजान के आगमन का ऐलान कर दिया गया।
पीएम मोदी ने दिया एकता और शांति का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पाक महीना समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को और मजबूत करे
