भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से रुक जाना नहीं योजना सहित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हजारों ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिला था, जो मप्र बोर्ड की 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हो गए थे। दिसंबर 2025 में आयोजित इस परीक्षा में 10वीं के 16 हजार 356 एवं 12वीं के 23 हजार 847 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक हुई। कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं का कुल परिणाम 51.58 प्रतिशत रहा है। अनुत्तीर्ण विद्यार्थी ओपन स्कूल की पूर्ण क्रेडिट योजना के अंतर्गत अधिकतम तीन विषयों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
