फरवरी में तीसरी बार मध्य प्रदेश का मौसम बदला है। बुधवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कहीं-कहीं ओले गिरे। आज भी 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आज गुरुवार को भी 8 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवा के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। इससे पहले बुधवार (18 फरवरी 2026) को कई जिलों में तापमान 7 से 9 °C के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.0°C करौंदी (कटनी) में दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम, श्योपुर, मुरैना, मंदसौर, नीमच, गुना व शाजापुर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आज गुरुवार को भी 8 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवा के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। इससे पहले बुधवार (18 फरवरी 2026) को कई जिलों में तापमान 7 से 9 °C के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.0°C करौंदी (कटनी) में दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम, श्योपुर, मुरैना, मंदसौर, नीमच, गुना व शाजापुर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई।
