श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छतरपुर सिटी कोतवाली स्थित बंदी गृह में कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बंदी गृह को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती की गई।
कार्यक्रम में बंदियों और पुलिस कर्मियों ने मिलकर भजन-कीर्तन किए तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। आयोजन का उद्देश्य बंदियों के बीच सकारात्मक सोच, आध्यात्मिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा।
कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर प्रसाद वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे बंदी गृह का वातावरण भक्तिमय बना रहा और सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
