छतरपुर | के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने गया एक युवक नदी में डूब गया। शुक्रवार देर शाम हुई इस घटना में 20 साल के मनोज की मौत हो गई ,
ग्राम देवरा की हथनीटोर नदी में सटई निवासी मनोज अपने 8 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वो डूब गया। सूचना पर कुपी चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।, शुक्रवार शाम सूचना मिली थी। रात होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आई , आज स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। साथ गए युवकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।,पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,शुरुआती जांच में हादसा माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।,जवान युवक की मौत के बाद मृतक के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है
