छतरपुर। जिले की प्रतिभाशाली छात्रा शिवशंकर सिंह यादव की बेटी आशी यादव ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल) परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर छतरपुर का नाम रोशन किया है।
आशी यादव का प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदर्शन पहले से ही शानदार रहा है। वह MPPSC राज्य सेवा परीक्षा (CSE) का प्रीलिम्स 3 बार उत्तीर्ण कर चुकी हैं और तीनो बार मेन्स परीक्षा में शामिल हुई हैं।
लगातार प्रयास, धैर्य और मेहनत के दम पर आशी ने अब असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल) परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। उनकी इस सफलता से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
आशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया है। उनकी उपलब्धि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। जिलेभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं और लोग उनकी सफलता को छतरपुर के लिए गर्व का विषय बता रहे हैं।
