छतरपुर। भ्रष्टाचार की दीमक किस कदर सरकारी विभागों को खोखला कर रही है, इसका एक और घिनौना चेहरा बेनकाब हुआ है। जनता की गाढ़ी कमाई पर डाका डालने वाले एक और रिश्वतखोर पर सागर लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार को सर्जिकल स्ट्राइक की।
नया पन्ना नाका स्थित मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में पदस्थ संभागीय लेखपाल बाला प्रसाद विश्वकर्मा को टीम ने 4,000 की घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
जनता को सुशासन का दावा करने वाले दफ्तरों में काम के बदले कैसे घसीटा जाता है, इसकी बानगी शिकायतकर्ता रामनारायण शुक्ला की आपबीती है। उन्होंने अमलतास कॉलोनी में एक मकान खरीदा था।
