Bihar : खान सर के कोचिंग पर पथराव और फायरिंग की घटना में पटना पुलिस ने कार्रवाई भी की है। इस मामले में ज्ञान विन्दु को आरोपी बनाया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो कई सवाल खड़ा कर रहा है।
पटना में खान खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत उनके दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस दौरान उन्होंने कई बार कहा कि फायरिंग के बारे में मैं कुछ नहीं जानता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे और ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की साजिश है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो खान सर के दावों पर सवाल उठा रहा है।

रौशन आनंद ने कहा कि गोली चलाने वाली बात को हाइलाइट कर के हमें जेल भेजा जा रहा है। जब कोई आगे बढ़ता है तो उसको दबाने की कोशिश की जाती है। हम उनसे आगे नहीं बढ़े, बस वही किया जा रहा है। हम मेहनत के बल पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जानबूझकर मुझे फंसाया जा रहा है, लेकिन हमें न्यायालय पर भरोसा है। भारत का राष्ट्रीय वाक्य है सत्यमेव जयते, सत्य की जीत होती है। उन्होंने कहा कि हम बहुत जल्द जीतकर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि खान ने पूरी तरीके से सोची-समझी साजिश रची है मुझे फंसाने के लिए। बिहार पुलिस में अच्छा रिजल्ट आया, बस इसलिए हमें फंसाया गया है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। अब देखिए हमें न्याय मिलता है या नहीं मिलता है’।