अक्षय की फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की न सिर्फ दर्शकों ने, बल्कि फिल्म समीक्षकों और इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने भी खूब तारीफ की है। सिर्फ 5 दिनों में फिल्म ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अक्षय ने ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज को लेकर अपनी राय दी है। भूत बंगला’ की रिलीज लेकर अक्षय की राय
जब एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय से पूछा गया कि क्या ‘धुरंधर 2’ आजकल की एक्शन फिल्मों की लहर का जवाब है, तो अक्षय ने कहा कि उन्होंने किसी ट्रेंड का पीछा नहीं किया। उनका पूरा फोकस कहानी को मजबूत बनाने पर था। अक्षय ने कहा, ‘धुरंधर दर्शकों के लिए एक्शन और रियलिस्टिक फिल्म है, जबकि ‘भूत बंगला’ पूरी फैमिली के लिए हॉरर कॉमेडी है। हमारे लिए अच्छी बात है कि अलग-अलग तरह की फिल्में चलें। इससे पूरा फिल्म उद्योग मजबूत होता है।’
