कोटा शहर में देर शाम एक तीन मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी मच गई. शहर के इंद्र विहार इलाके में ओपेरा हॉस्पिटल रोड पर स्थित तीन मंजिला दिल्ली नॉन-वेज स्पाइसी रेस्टोरेंट रात करीब 9 बजे अचानक गिर गया. नीचे रेस्टोरेंट में कई लोग खाना खा रहे थे. मलबे में मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. मरने वालों में से एक की पहचान JEE परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा अरण्या (20) के रूप में हुई है. दूसरी छात्रा जिसकी उम्र करीब 14-15 साल है की पुलिस अभी भी पहचान कर रही है. देर रात तक मौके पर बचाव और राहत अभियान जारी रहादबने से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 10 अन्य को बचाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
