यूजीसी इक्विटी विनियम 2026 को लेकर जिले में बहस जारी है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर इस नियम को तुरंत लागू करने की मांग की है।भीम आर्मी के जिला महासचिव मनोज रस्तम ने कहा कि यह नियम उच्च शिक्षा में पारदर्शिता, गुणवत्ता और मेरिट आधारित व्यवस्था कोमजबूत करने वाला कदम है। इससे एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य वंचित वर्गों के छात्रों को बेहतर अवसर मिलेंगे। शिक्षा व्यवस्था वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी। इस मौके पर पदाधिकारी मौजूद रहे।
