फरवरी के महीने में सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार सुबह सोने की कीमतों में ₹6050 प्रति दस ग्राम का उछाल आया है, वहीं चांदी के दाम में भी ₹40,000 प्रति किग्रा की बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार शाम (3 फरवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,54,080 और चांदी का भाव ₹2,80,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था।
अगर आप 4 फरवरी 2026 को सोना या चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो पहले 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव जान लीजिए। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,47,300, 24 कैरेट का भाव ₹1,60,680 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,20,550 चल रहे हैं। चांदी ₹3,20,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।
