श्री अरुण कुमार अधीक्षक कार्य विभ नि श्री अरुण कुमार स छतरपुर दैनिक शौर्य टाईम्स जनजातीय कार्य विभाग में बकस्वाहा में छात्रावास अधीक्षक के पद पर पदस्थ अरुण कुमार सक्सेना की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्ति पर स्टाफ द्वारा उत्कृष्ट छात्रावास परिसर में आयोजित विदाई समारोह में श्री सक्सेना को विदाई दी गयी एवं अशोक अहिरवार को प्रभार मिलने पर स्वागत किया गया। तहसीलदार भरत पांडे, नायब तहसीलदार सुनील केवट, अधीक्षक सुषमा सिंह, बाबूराम प्रजापति सहित सहित स्टाफ के लोग शामिल हुए। वही विभाग द्वारा एक निजी होटल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने अरुण सक्सेना का स्वागत करते हुए उनके कार्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाकाल को सराहकर उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए स्मृति चिंह भेंट किए। श्री सक्सेना ने 20 अगस्त 1987 में प्री मेट्रिक बालक छात्रावास दलपतपुर में प्रथम नियुक्ति के साथ शासकीय सेवाओं में अपनी शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने छतरपुर जिले के अनेक स्थानों पर पदस्थ रहकर कार्य किया। श्री सक्सेना 2009 से 2026 तक बकस्वाहा में अधीक्षक पद पर पदस्थ रहे। विदाई समारोह में विभाग के जिला संयोजक मनोज अहिरवार, क्षेत्र संयोजक संजय साहू, नरेंद्र यादव, प्रेम सिंह, रामबाबू शुक्ला, किरण संशिया, अभिलाषा यादव, संतोष अग्रवाल, वर्षा पटेल, हर्षवर्धन सिंह, श्रीकांत मिश्रा जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ, विपिन दीक्षित सहित अधीक्षक डीके जैन, रामलाल, संतोष बेलदार, अनूप नायक, अनिल चौरसिया, सुधीर द्विवेदी, राजाराम अहिरवार, नीरज त्रिपाठी, शमील गौतम, हरीश तिवारी सहित विभाग के कर्मचारी और पत्नि कुसुम सक्सेना सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रविंद्र सक्सेना राठ द्वारा किया गया।
