छतरपुर/ सनातन धर्म संस्कृति, संस्कार व परंपराओं की शिक्षा देने के उद्देश्य नगर में प्रथम निशुल्क सनातन संस्कार केंद्र का शुभारंभ संकटमोचन मंदिर में किया गया। उक्त केंद्र में समस्त हिन्दू समाज के लोग जाकर धर्म शिक्षा, सदाचार व रामचरितमानस मानस आदि का पाठ करना निशुल्क सीख सकते हैं।
सनातन संस्कार केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए पं. सौरभ तिवारी ने बताया कि समस्त सनातनी हिन्दू समाज के बच्चों को नैतिक, चारित्रिक व सनातन के मूलभूत सिद्धांतों से जुड़ी बातें सिखाने के उद्देश्य से नगर के संकटमोचन मंदिर सेवा समिति व वैदिक कर्मकांडी ब्राह्मणों, संत-पुजारी द्वारा संकटमोचन मंदिर में माघपूर्णिमा को शहर के पहले सनातन संस्कार केंद्र का शुभारंभ किया गया। जहां प्रत्येक रविवार शाम 5 बजे से 7 बजे तक नगर के कर्मकांडी ब्राह्मणों, संत पुजारियों, ज्योतिषी, कथावाचकों द्वारा सनातन धर्म से जुड़ी शिक्षा, रामचरितमानस, गीता सहित अन्य धार्मिक विषयों के बारे में निशुल्क सिखाया जाएगा ताकि बच्चों का धर्म से व्यक्तित्व निर्माण व नैतिक चारित्रिक विकास संभव हो सके आगे भी शहर के कुछ स्थानों पर इसी प्रकार से सनातन संस्कार केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे।
संकटमोचन मंदिर सेवा समिति के राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि शुभारंभ के पहले दिन ही 11 बच्चों ने इसमें प्रवेश लिया जो कि इसकी लोकप्रियता का संकेत है। उन्होंने समस्त नगरवासियों से आग्रह किया है कि अपने बच्चों व परिवार को प्रत्येक रविवार संस्कार केंद्र में भेजकर अपनी धर्म संस्कृति से परिचित कराएं। कार्यक्रम का संचालन विजय कृष्ण व्यास व आभार प्रदर्शन पं. सौरभ तिवारी ने किया ।
उक्त सनातन संस्कार केंद्र के शुभारंभ पर पीताम्बरा शक्तिपीठ के पुजारी पं. बृजेश शर्मा, श्रीराम सेवा समिति के संयोजक राकेश तिवारी, शिवसेना जिला प्रमुख मुन्ना तिवारी, वरिष्ठ कवि श्रीप्रकाश पटैरिया, समाजसेवी शंकरलाल सोनी, जेपी शुक्ला, विकास चतुर्वेदी, एडवोकेट वीरेंद्र तिवारी, आनंद चौबे कलानी, राहुल मिश्रा गिरवां, शिक्षक नीरज पांडेय, अमलेश चौबे, विष्णुशंकर चौबे, सुदीप पाण्डेय, श्रीराम पौराणिक, मोनू पौराणिक, सत्येन्द्र पटेरिया, दिलीप सेन, छोटू दमेले, संदीप गुप्ता, दिलीप सिंह, जीतेन्द्र दुबे, राहुल पटेरिया, सूरज राठौर, विशाल ताम्रकार, प्रेमचंद्र द्विवेदी, उदयराज प्रताप, अशोक द्विवेदी, शिवम् तिवारी दीपक मिश्रा, बृजेश तिवारी, मुन्ना सोनी, जीतेन्द्र निगम, जीतू महाराज, संतोष ताम्रकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
