इंडिगो(Indigo) की उड़ानों को लेकर जारी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा। हजारों यात्रियों को इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से अब अधिकांश फ्लाइट्स समय पर उड़ान भर रही हैं। हालांकि, यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि सोमवार (8 दिसंबर) को दिल्ली से 200 से अधिक उड़ानों को रद्द किया गया।
दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि हवाई अड्डे का संचालन पूरी तरह सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि, कुछ फ्लाइट्स रद्द या पुनर्निर्धारित की जा सकती हैं। एयरपोर्ट की ग्राउंड टीम यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी फ्लाइट की ताज़ा जानकारी सीधे एयरलाइंस से प्राप्त करते रहें।
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द
सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट से 234 उड़ानें रद्द की गईं। वहीं मुंबई से 9 उड़ानें कैंसिल हुईं। मुंबई से चंडीगढ़, नागपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, गोवा और दरभंगा की उड़ानें रद्द की गईं। दिल्ली से बनारस, इंदौर, हैदराबाद, विजयवाड़ा और जम्मू की उड़ानें भी रद्द की गईं।
दिल्ली–मुंबई रूट पर कई फ्लाइट्स रद्द
लगातार चल रही उड़ान बाधाओं के बीच दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। नीचे प्रमुख रद्द फ्लाइट्स की सूची दी गई है:
