नेशनल हेराल्ड केस में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की परेशानी बढ़ सकती है। दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफ़ेन्सेज़ विंग (EOW) ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए उनके वित्तीय लेन-देन का पूरा विवरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि डी.के. शिवकुमार के पास नेशनल हेराल्ड मामले की उन जानकारियों का भी संज्ञान है जो कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से जुड़े आरोपों से संबंधित हैं। EOW ने उनसे सभी संबंधित दस्तावेज
दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को 29 नवंबर को ही नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में इकोनॉमिक ऑफ़ेन्सेज़ विंग (EOW) ने उनसे न केवल उनके व्यक्तिगत बैकग्राउंड और कांग्रेस पार्टी से संबंधों की जानकारी मांगी है, बल्कि उनसे जुड़े प्रतिष्ठानों द्वारा यंग इंडियन को कथित तौर पर ट्रांसफ़र किए गए फंड्स का पूरा ब्योरा साझा करने को भी कहा है।र्ड प्रस्तुत करने कहा है।
