दिल्ली पुलिस(Delhi Police) की विजिलेंस ब्रांच ने संगम विहार थाने में तैनात एक महिला सब-इंस्पेक्टर को दुष्कर्म पीड़िता की मां से 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि दुष्कर्म मामले की जांच अधिकारी एसआई नमिता ने केस में कार्रवाई आगे बढ़ाने के बदले पीड़िता की मां से पैसे की मांग की थी। विजिलेंस टीम ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर एसआई नमिता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि यह रकम केस को प्रभावित करने के लिए मांग गई थी। फिलहाल विजिलेंस ब्रांच मामले की आगे जांच कर रही है।
