दिल्ली पुलिस(Delhi Police) की गिरफ्त में आए अंतरराष्ट्रीय ठग रविंद्र नाथ सोनी ने अमेरिका और दुबई सहित 5 देशों में लगभग 970 करोड़ रुपये की ठगी की है। इसके अलावा उसने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद(Sonu Sood) और रेसलर द ग्रेट खली(The Great Khali) को भी धोखे में रखा। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के मालवीय नगर निवासी रविंद्र नाथ सोनी अंतरराष्ट्रीय ठग निकला। उसे कानपुर में 42.29 लाख रुपये की ठगी के मामपुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि यह व्यक्ति फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। रविंद्र ने उसे हर महीने चार से पांच प्रतिशत ब्याज का वादा करके अपनी कंपनी में चार करोड़ रुपये निवेश कराने के लिए प्रेरित किया। करीब एक साल तक उसने ब्याज भी दिया। निवेश के बाद रविंद्र गारंटी के तौर पर चेक देता था। इसी बीच वह दुबई में एक अन्य मामले में गिरफ्तार हुआ। बाद में उसने पैसा वापस कर दिया, जिसके चलते मामला बंद हो गया और वह भारत लौट आया। इसके बाद दुबई में कई लोगों ने उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं। रघुबीर लाल ने बताया कि दुबई से और भी पीड़ित अगले एक-दो दिन में भारत आएंगे और पुलिस को अतिरिक्त साक्ष्य देंगे। जांच में अब तक 970 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन सामने आए हैं। रविंद्र ने अपना ठगी का नेटवर्क केवल भारत में नहीं, बल्कि अमेरिका, जापान, मलेशिया और दुबई तक फैला रखा था।ले में देहरादून से गिरफ्तार किया गया था।
