DRDO Successfully Test Fighter Jet Escape System: रक्षा के क्षेत्र में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने नया कीर्तिमान रचा है। डीआरडीओ ने फाइटर जेट एस्केप सिस्टम यानी स्वदेशी इजेक्शन सीट का सफल परीक्षण किया है। फाइटर जेट में तकनीकी खराबी या फिर क्रैश से पहले अपनी जान बचाने के लिए पायलट इस इजेक्शन सीट का इस्तेमाल करता है। अभी तक दुनिया की चुनिंदा एविएशन कंपनियां ही इस तरह की सीट बनाती है। अब भारत भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।
