Gujarat Bhavnagar Hospital Complex Fire:
गुजरात के भावनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। भावनगर की पैथोलॉजी लैब कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई है। यह कॉम्प्लेक्स कई निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब, दुकानों और दफ्तरों से भरा हुआ है। आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई। खिड़कियों के कांच तोड़कर मरीजों को निकाला गया। 50 दमकलकर्मी अभी भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
