एशिया के बाद 2020 से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीयों की लिस्ट में चार मौजूदा स्क्वॉड का हिस्सा हैं और इंग्लैंड में जारी सीरीज में भी खूब रन बना रहे हैं। वहीं लिस्ट में एक रिटायर्ड खिलाड़ी भी है।
एशिया के बाहर 2020 के बाद सबसे ज्यादा रन
इंग्लैंड में जारी इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाज खूब रन बना रहे हैं। केएल राहुल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों ने शतकों का अंबार लगा दिया है। ऐसे में आईए एक नजर उन खिलाड़ियों की लिस्ट पर डालते हैं जिन्होंने 2020 से एशिया के बाहर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। लिस्ट में एक रिटायर्ड खिलाड़ी का नाम हैरान कर देने वाला है-
रवींद्र जडेजा आखिरी पायदान पर
लॉर्ड्स टेस्ट में दिल जीतने वाले रवींद्र जडेजा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। जडेजा 1036 रनों के साथ लिस्ट में पांचवें व आखिरी पायदान पर हैं। उन्होंने 31 पारियों में एक शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं।
शुभमन गिल चौथे नंबर पर
भारतीय कप्तान शुभमन गिल 1166 रनों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। 30 पारियों में उन्होंने 3 शतक 2 अर्धशतक जड़े हैं। उनका औसत टॉप-5 में मौजूद सभी खिलाड़ियों में सबसे अधिक 41.64 का रहा है।
केएल राहुल टॉप-2 में
सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 1305 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने यह रन 33 पारियों में 5 शतक और इतने ही अर्धशतकों के साथ बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 40.78 का रहा है।
ऋषभ पंत नंबर-1
2020 से भारत के लिए एशिया के बाहर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ऋषभ पंत टॉप पर रहे हैं। पंत को एशिया के बाहर बल्लेबाजी करने में खूब मजा आता है। 41 पारियों में उनके नाम सर्वाधिक 1594 रन दर्ज है। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं।
विराट कोहली का नाम हैरान वाला
विराट कोहली की खराब फॉर्म के आंकड़े 2020 से ही दिखाए जाते थे, मगर इस लिस्ट में उनका नाम होना हैरान कर देने वाला है। किंग कोहली ने 2020 से एशिया के बाहर खेली 38 पारियों में 32 से अधिक की औसत के साथ 1205 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम दो शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।
