महेंद्रगढ़ के नारनौल में मौसी के घर से एक लड़की लापता हो गई। इस बारे में लड़की के मौसा ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने एक युवक पर लड़की को भगाने का शक जाहिर किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मध्यप्रदेश के छतरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह यहां पर मजदूरी
का काम करता है और तलोट गांव में किराए के मकान में रहता है। उसके साडू की लड़की भी कई दिनों से उसके साथ रह रही थी। बीती रात को वह घर में ही सोई हुई थी।
ना
लेकिन सुबह जब उसको देखा तो वह घर पर नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास रिश्तेदारों में कई जगह उसकी तलाश की, मगर वह कहीं पर भी नहीं मिली।
मोहनपुर गांव के युवक पर शक
उन्हें शक है कि उसके साडू की लड़की को गांव मोहनपुर निवासी विक्रम सिंह बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। उन्होंने पुलिस में शिकायत देकर लड़की की तलाश करने की गुहार लगाई है।
