ग्रीन पटाखे क्या होते हैं और अगर इनको खरीदने जा रहे हैं तो जान लें कि कैसे पहचानें असली ग्रीन पटाखे, पैकेट पर कौन सा लोगो देखें। ये भी जान लें कि ग्रीन पटाखे लेते समय QR कोड स्कैन करना क्यों जरूरी है?
दिवाली आने वाली है और अगर आप भी बच्चों के लिए पटाखे खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस बार बाजार में थोड़ा संभलकर जाइएगा। हो सकता है दुकानदार आपको पटाखों का कोई पैकेट दिखाकर कहे कि ये लीजिए, बिल्कुल ग्रीन पटाखे हैं। इनसे प्रदूषण भी कम होता है। उसकी बात सुनकर आप भी सोचें कि चलो, इस बार पर्यावरण का ध्यान रखते हुए यही खरीद लेते हैं। लेकिन लेने से पहले चेक करें कि जिस पैकेट पर Green Crackers लिखा है, वह सचमुच ग्रीन पटाखा है भी या नहीं
दरअसल, ग्रीन पटाखों के नाम पर बाजार में कई तरह के दावे किए जाते हैं। ऐसे में सिर्फ पैकेट पर लिखा नाम देखकर भरोसा करना ठीक नहीं है। असली ग्रीन पटाखे की पहचान के लिए कुछ जरूरी बातें जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
ग्रीन पटाखे क्या होते हैं
आपने ग्रीन पटाखों का नाम तो कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सामान्य पटाखों से ये अलग कैसे होते हैं? दरअसल, ग्रीन पटाखे ऐसे पटाखे हैं जिन्हें सामान्य पटाखों के मुकाबले कम प्रदूषण फैलाने के उद्देश्य से तैयार किया जाता है। इन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और इनकी रासायनिक संरचना पर खास ध्यान दिया जाता है, ताकि जलने के बाद हवा में कम हानिकारक कण और गैसें निकलें।
