छतरपुर। अंजुमन इस्लामिया सदर चुनाव को लेकर छतरपुर में मतदान प्रक्रिया जारी है। सदर पद के लिए जिब्राइल राइन, रिंकू सिद्दीकी और नसीर अहमद चुनावी मैदान में हैं। मतदान रजा हॉल में शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा रहा है, जहां मुस्लिम समाज के मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मौके पर डीएसपी अरविंद दांगी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात है, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। चुनाव परिणाम के बाद अंजुमन इस्लामिया को नया सदर मिलेगा, जिस पर समाज की निगाहें टिकी हुई हैं। प्रशासन और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
