कोमल मिश्रा ने मरने से पहले अपने पति को वीडियो बनाकर भेजा है। इसमें उसने दो युवतियों और तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
यूपी के इटावा में 26 साल की शादीशुदा मेकअप आर्टिस्ट ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले कोमल मिश्रा ने एक वीडियो बनाया। पति को भेजे इस वीडियो में कोमल ने कहा- ‘कुछ लोगों ने मेरा घर बर्बाद करके रख दिया है। इसलिए मैं मरने को मजबूर हो गई हैं। मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं। उनको कभी नहीं छोड़ना चाहती थी। मेरे पति की इसमें कोई गलती नहीं है।’
यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। वृंदावन कॉलोनी में कोमल अपने पति सौरभ के साथ रहती थी। सौरभ ने बताया कि कोमल ने ब्यूटीशियन का कोर्स किया था। वे पेशे से मेकअप आर्टिस्ट थी। कानपुर में रहने वाले दो युवकों और दो युवतियों के साथ मिलकर वह इवेंट ऑर्गनाइजिंग और मेकअप से जुड़े काम कर री थी।
रात 12 बजे फंदे से लटकी
सौरभ के अनुसार, सोमवार की रात करीब 12 बजे कोमल ने चादर का फंदा बनाया अपने गले में डालकर पंखे से लटक गई। वीडियो में उसने दो महिलाओं और तीन युवकों का नाम लिया है। उसने इन सबको अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
कोमल ने दो युवतियों और 3 युवकों को ठहराया जिम्मेदार
वीडियो में कोमल ने आरोप लगाया- ‘रूबी खान, शबीना खान, अक्षय, तेजिंदर और अभिषेक सिंह मुझे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। मेरे पति बहुत अच्छे हैं। मेरी मौत के लिए उन्हें किसी तरह से जिम्मेदार ना ठहराया जाए।’
शादी से पहले की बातों को लेकर करते थे परेशान: सौरभ
पति सौरभ का आरोप है कि कोमल के साथ काम करने वाले कुछ लोग शादी से पहले की कुछ बातों को लेकर उसे परेशान करते थे। इसी से तंग आकर कोमल ने जान दे दी। सौरभ ने आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
