जयपुर के प्रताप नगर इलाके में एक बेटी की ओर से मां की हत्या का सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरी सच सामने आ गया। दरअसल, 4 जुलाई को यहां एक स्कॉर्पियों से एक्सीडेंट हादसा नहीं साजिश निकला।
जयपुर के प्रताप नगर इलाके में 4 जुलाई एक एक्सीडेंट हुआ। स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे चल रही महिला नीरज शर्मा को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। मौत के बाद नीरज शर्मा की बेटी ने अपने मामा राकेश को कॉल करके हादसे की सूचना देते हुए कहा कि मां की मृत्यु हो गई है।
पुलिस ने जब एक्सीडेंट के इस मामले की जांच की तो दूसरी ही कहानी सामने आई।पुलिस ने जब एक्सीडेंट के मामले की गहनता से जांच की तो कई एंगल सामने आए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाने से पता चला कि स्कॉर्पियो चालक ने तेज गति से गाड़ी दौड़ा कर नीरज शर्मा को टक्कर मारी।
