छतरपुर | में थाना कोतवाली पुलिस ने बिजली के एच. बीम खंभे की चोरी का किया खुलासा- 3 चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किए गए 40 खंभा, चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं खंबा लिफ्टर ट्रैक्टर बरामद
माह जून में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महोबा बाईपास सब स्टेशन के सामने रोड किनारे बिजली विभाग के एच. बीम खंबा चोरी संबंधी फरियादी राजेश शर्मा जीएम- गिरिराज एसोसिएट कंपनी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत चोरी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा पुलिस टीम गठित कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा चेक किये गए। क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
पुलिस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्य एवं सूचना के आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गई, चोरी करना स्वीकार किया गया। खम्बा चोरी में सम्मिलित 3 आरोपी –
1. धनीराम अहिरवार पिता खरगा अहिरवार निवासी ग्राम चंद्रपुरा थाना सिविल लाइन
2. देवेंद्र राजपूत पिता रमईया राजपूत निवासी रेलवे स्टेशन के पास छतरपुर थाना सिविल लाइन
3. सुनील अनुरागी पिता छबिलाल निवासी नया चंद्रपुरा थाना सिविल लाइन
को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से चोरी किए गए 40 एच बीम खंबे (प्रति खंबा 11 मीटर, वजन 408 किलोग्राम, कुल वजन 163 क्विंटल से अधिक ), चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं खंबा लिफ्टर जॉन डियर ट्रैक्टर कुल कीमत करीब 20 लाख रुपए बरामद की गई। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक देवीदास, हरचरण आरक्षक नरेश सिंह, संदीप एवं टीम की भूमिका रही।
