छतरपुर| के कोतवाली थाना पुलिस ने अमानगंज मोहल्ला में 24 पेटी और 217 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे 3,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सरफराज खान उर्फ लहसुन भूरा निवासी पलोठा रोड, छतरपुर है। इससे पहले इस मामले में राजकुमार राठौर को गिरफ्तार किया जा चुका था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने ₹3,000 का इनाम घोषित किया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई करीब 3 लाख रुपये कीमत की इनोवा कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक सरफराज उर्फ लहसुन भूरा के खिलाफ अवैध हथियार, अवैध शराब और मारपीट समेत 15 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह एवं कोतवाली पुलिस टीम ने की।
