जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है. एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर एक हिन्दू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे शहर से बाहर ले गया . युवक का नाम नेक अली है. मामला सामने आने के बाद हिंदू धर्मसेना ने थाने पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने फेसबुक पर अंकित नाम से फर्जी आईडी बनाकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया और पिछले 5 सालों से उसका शारीरिक शोषण करता रहा. बाद में जब उसकी असली पहचान नेक अली खान के रूप में उजागर हुई और पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसे मुंबई ले गया.
पीड़िता का दावा है कि मुंबई में आरोपी और उसकी मां ने उसे बंधक बनाकर रखा और उसे बेचने व उससे मुजरा कराने की साजिश रची जा रही थी. जिससे किसी तरह बचकर वह वापस लौटी और मुस्लिम युवक एक खिलाफ घामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने उसकी शिकायत ना सुनी और उसे भगा दिया. जब इस मामले को हिन्दू धर्म सेना को मालूम चला तो पीड़ित लड़की के साथ थान पहुंचे गए. हिंदू धर्म सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि यह पूरी तरह से सोची-समझी साजिश और लव जिहाद का मामला है, जिसमें आरोपी के परिवार वाले भी शामिल हैं.
संगठन ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए घमापुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि युवती पूर्व में भी लिव-इन रिलेशनशिप की शिकायत लेकर आई थी और इस बार सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है.
पुलिस आरोपी की सही पहचान और समुदाय की पुष्टि करने के साथ-साथ सभी तथ्यों को संकलित कर रही है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
