राहुल गांधी ने लिखा- मोदी जी दिखावा छोड़िए। माफ़िया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं। ‘छात्रों की गूंज’ सुन लीजिए – वरना देश का युवा अपना हक़ लेना जानता है।
NEET UG Re-exam से पहले केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए टेलीग्राम पर रोक ( Telegram Ban) रोक लगा दी है , पुनः परीक्षा 21 जून को होगी जिसे देखते हुए टेलीग्राम पर रोक 22 जून तक रहेगी, जबकि जबकि प्लेटफॉर्म का मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रखा जाएगा। राहुल गांधी ने इसपर तंज कसा है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के फैसले पर तंज कसा है, उन्होंने X पर लिखा – Telegram Ban – मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा। यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लटका दो, राहुल गांधी ने लिखा, लाखों छात्र सालों से Telegram पर पढ़ते हैं – नोट्स, टेस्ट सीरीज़, डिस्कशन, तैयारी सब करते हैं उनसे वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ?
राहुल का तंज, अगला प्रतिबंध किस पर लगायेंगे
राहुल गांधी ने लिखा- यह फूलप्रूफ भी नहीं है यह देश का हर छात्र जानता है और पेपर लीक माफ़िया भी जानता है फिर अगला प्रतिबंध किसपर लगाएंगे, WhatsApp पर? परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी। जेबें कैंची से काटी जाएँगी। प्रश्नपत्र वायुसेना से भेजे जाएँगे।
माफ़िया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं
राहुल गांधी ने कहा दिखावे की कोई कमी नहीं होगी पर बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं, क्योंकि पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा है, और युवाओं को खून के आँसू रुला रहा है। उन्होंने कहा, मोदी जी दिखावा छोड़िए। माफ़िया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं। ‘छात्रों की गूंज’ सुन लीजिए – वरना देश का युवा अपना हक़ लेना जानता है।
एयर फ़ोर्स, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ की मदद
आपको बता दें नीट का पेपर लीक होने के बाद से केंद्र सरकार की बहुत आलोचना हो रही है, परीक्षा कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी भी विपक्ष और छात्रों के निशाने पर है, छात्रों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सरकार ने 21 जून को री एक्जाम कराने का निर्णय लिया है और इसके लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किये हैं परीक्षा पत्र ले जाने में एयर फ़ोर्स की मदद ली जा रही है, स्थानीय अधिकारियों की मदद के लिए सीआरपीएफ सीआईएफएफ तैनात रहेगी एनटीए ने पेपर हल करने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया है परीक्षा 2 बजे शुरू होकर 5 बजकर 15 मिनट तक चलेगी।
