छतरपुर | भारत विकास परिषद विंध्य प्रांतीय कार्यशाला एवं दायित्व ग्रहण समारोह रीवा में उपमुख्यमंत्री माननीय राजेंद्र शुक्ल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ तथा उन्होंने विंध्य प्रांत के 12 शाखों के प्रांतीय पदाधिकारी के दायित्व ग्रहण की शपथ दिलाई जिसमें छतरपुर प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल एवं प्रांतीय महामंत्री आलोक टिकरिया ने शपथ ग्रहण की उपमुख्यमंत्री माननीय राजेंद्र शुक्ला जी ने अपने उदबोधन में कहा कि कार्यशाला किसी भी संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होती है जहां यह तय किया जाता है कि हमें किस दिशा में किस दिशा में और किस तरीके से अपने लक्षण की प्राप्ति करनी है
भारत विकास परिषद के माध्यम से सेवा संस्कार और राष्ट्र भक्ति के मूल्यों को मजबूत किया जा रहा है तथा इस तरह के आयोजनों से कार्य योजना और रोड मैप तैयार होता है जिसमें आने वाले समय में संगठन को नई दिशा मिलती है
इस अवसर पर डॉक्टर वीपी सूरी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महाकौशल एवं छत्तीसगढ़ को उप मुख्यमंत्री द्वारा शाल उड़ाकर एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर रीजनल अध्यक्ष सुधीर कोठारी रीजनल महासचिव सुधीर अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष योगेश जैन प्रांतीय कोषाध्यक्ष नवीन केसरी प्रांतीय महासचिव आलोक टिकरिया प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल अग्रवाल मंचासीन थे
इस आयोजन में छतरपुर शाखा से अनुपम टिकरिया अध्यक्ष उमेश लालवानी सचिव पूरनलाल गुप्ता कोषाध्यक्ष रघुनाथ शर्मा संयोजक संस्कार शशि असाटी राजीव रसिया संयोजक संपर्क शामिल हुए
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम के संपूर्ण गायन से हुआ तथा समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ
