बुधवार देर रात जौनपुर में भाजपा नेता की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार देर रात भाजपा नेता अजय सिंह पप्पू की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी पहुंच गए हैं। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।
बक्शा थानांतर्गत कौली गांव में भाजपा नेता अजय सिंह पप्पू की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार हमला किया गया। बचाने के लिए जब परिवार के सदस्यों पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। हमले में कई के हाथ-पैर टूटे और सिर फूट गए हैं। मारपीट में 5 लोग घायल हुए हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी होते ही भाजपा के कई बड़े नेता अस्पताल पहुंच गए हैं। गांव में हालात तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। एसपी और कई सर्किल के क्षेत्राधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
