यूपी के कानपुर देहात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दामाद अपनी सास पर इस कदर फिदा हो गया कि उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। सास ने भी बेटी की परवाह किए बगैर दामाद से कोर्ट में शादी रचा ली। इसके बाद 13 सेकेंड का वीडियो वायरल कर सोशल मीडिया पर शादी करने का ऐलान कर दिया। जब परिवारजनों का दबाव बढ़ा तो दोनों फरार हो गए। हर जगह इसी खबर की चर्चा है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे कि आखिर एक मां कैसे अपनी ही बेटी का घर बर्बाद कर सकती है।
अकबरपुर थाना क्षेत्र का यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है। हर किसी के जुबान पर सास और दामाद की प्रेम कहानी के चर्चे हैं। जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी सास पर इस कदर फिदा हो गया कि दोनों ने कोर्ट पहुंच कर गुपचुप तरीके से शादी कर ली। शादी के बाद जब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो लोग हैरान रह गए। उन्होंने इस शादी को समाज से छुपाने की बजाय सोशल मीडिया पर एलान कर दिया।
