MP ITI Admission 2026: मध्यप्रदेश के सरकारी आईटीआई कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. छतरपुर के 5 शासकीय कॉलेजों में 8वीं और 10वीं पास छात्र 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. फिटर, इलेक्ट्रीशियन और कोपा जैसे 8 ट्रेड्स में एडमिशन लेकर छात्र अपना भविष्य संवार सकते हैं और आत्मनिर्भर बन सकते हैं.
Chhatarpur ITI Admission: मध्यप्रदेश में उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो तकनीकी शिक्षा के जरिए अपना करियर बनाना चाहते हैं. अगर आप कक्षा 8वीं या 10वीं पास हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है. मध्यप्रदेश के सरकारी आईटीआई (ITI) कॉलेजों में साल 2026 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
छतरपुर जिले में 5 कॉलेजों में प्रवेश शुरू
छतरपुर जिले के 5 शासकीय आईटीआई कॉलेजों में भी एडमिशन की प्रक्रिया चालू है. इन कॉलेजों में छतरपुर, बकस्वाहा, बिजावर, चंदला और बड़ामलहरा शामिल हैं. छात्र अपनी पसंद और सुविधा के अनुसार इन केंद्रों का चुनाव कर सकते हैं.
ऑनलाइन माध्य से होगा प्रवेश
शासकीय आईटीआई कॉलेज छतरपुर के प्रशिक्षण अधीक्षक डीके करोसिया ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू की गई है. इच्छुक छात्र 26 मई से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, छात्र कॉलेजों में संचालित 8 अलग-अलग ट्रेड्स के लिए चॉइस फिलिंग कर पाएंगे.
