महोबा रोड स्थित फोर पुल के पास यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया,जिसके पास से 30 खाली कारतूस के खोखे बरामद किए गए जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान रिक्की मिश्रा पिता चतुरेश के रूप में हुई है। यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे रोककर तलाशी ली
पूछताछ के दौरान जब युवक से इन खाली खोखों के संबंध में जानकारी मांगी गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर बरामद खोखे संदिग्ध एवं अवैध प्रतीत हुए मौके पर युवक के पास कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिले।
इसके बाद यातायात पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये खोखे कहां से आए और इनका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।
इस कार्रवाई में एएसआई रामकिशोर पाठक, आरक्षक रामविशाल, आरक्षक रज्जन एवं आरक्षक संकेत की अहम भूमिका रही।
मुख्य बिंदु:
महोबा रोड पर यातायात चेकिंग के दौरान कार्रवाई
युवक से 30 खाली कारतूस के खोखे बरामद
संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया आरोपी
दस्तावेज न मिलने पर मामला संदिग्ध
कोतवाली पुलिस को सौंपा गया
इस मामले ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए है* जिनका जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएगा।
