बुंदेलखंड की धरती प्रतिभाओं से खाली नहीं है, और इस बात को सच कर दिखाया है। बड़ामलहरा विकासखंड की ग्राम पंचायत बीरों (बरगुवां) के एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने ग्राम बीरों में उस समय जश्न का माहौल बन गया जब यह खबर आई कि एक ही घर के तीन सदस्यों का चयन अलग अलग सुरक्षा बलों में हो गया है। राय परिवार के इन तीन युवाओं ने अपनी मेहनत से न केवल अपने माता-पिता का सिर ऊंचा किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। रोहित खंगार का चयन सीआईएफएफ में चयन हुआ है। इसी प्रकार रीना खंगार का चयन मध्य प्रदेश पुलिस में और दीपक खंगार का भारतीय सेना में चयन हुआ है। यह बीरो ग्राम पंचायत के इतिहास की पहली ऐसी उपलब्धि है, जहां एक ही परिवार के तीन भाई-बहन एक साथ शासकीय सेवा के लिए चुनें गए हैं। यह सफलता आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई है। परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी जब होनहारों बेटा-बेटी के पिता भगवान दास खंगार अपनी संतान की इस कामयाबी पर फूले नहीं समा रहे हैं। साथ ही, ग्राम पंचायत बीरो के पूर्व सरपंच घनश्याम खंगार के ये भतीजे और भतीजी हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि यह हमारे परिवार और पूरे गांव के लिए ऐतिहासिक दिन है बच्चों की मेहनत और अनुशासन ने आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है।
