मध्य प्रदेश सरकार का फोकस सिर्फ आर्थिक सहायता तक सीमित न रहकर महिलाओं को स्थायी आय के साधनों से जोड़ने पर है। इसी कड़ी में लाड़ली बहनों को पशुपालन, खासकर गाय-भैंस पालन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रस्तावित योजना के तहत पशुओं की खरीद में सरकार आर्थिक मदद दे सकती है, ताकि महिलाएं खुद का रोजगार शुरू कर सकें।
जानकारी के अनुसार, इस योजना की शुरुआत Govardhan Puja के अवसर पर की जा सकती है। हालांकि इसमें शामिल होना अनिवार्य नहीं होगा, बल्कि वही महिलाएं जुड़ेंगी जिन्हें खेती या पशुपालन में रुचि है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर परिवार की आय बढ़ाना है।
वर्तमान में प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता दी जा रही है, जिस पर सरकार लगभग 1836 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। विपक्ष इस राशि को 3000 रुपये करने की मांग कर रहा है, जिस पर सरकार भविष्य में विचार करने के संकेत दे चुकी है।
नई पहल के जरिए दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। नवंबर 2026 से और विकल्प भी सामने आ सकते हैं।
