परिणीति चोपड़ा आखिरी बार 2024 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आई थीं। अक्तूबर 2025 में अपने बेटे नीर के माता-पिता बने इस जोड़े ने सोशल मीडिया पोस्ट और सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के प्रयासों से लोगों का दिल जीत लिया है परिणीति ने शेयर किया राघव का वीडियो
राघव चड्ढा ने संसद में पैटरनिटी लीव का मुद्दा उठाया। जिसको लेकर परिणीति ने पति राघव की जमकर तारीफ की है। इस दौरान राघव ने कहा कि एक पिता को अपने नवजात बच्चे की देखभाल और नौकरी के बीच चुनाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देखभाल मां-बाप दोनों की बराबर जिम्मेदारी है।’
