दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर बहुत खुश हैं। उनकी बेटी सोनम कपूर और दामाद आनंद आहूजा के घर 29 मार्च 2026 को एक प्यारा सा बेटा पैदा हुआ है। इस खुशी में आज अनिल ने सोशल मीडिया पर एक प्योरी पोस्ट के जरिए अपनी बेटी और दामाद को शुभकामनाएं दी हैं। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर बेटी सोनम और दामाद आनंद को दूसरे बेटे के जन्म की शुभकामनाएं दीं। अनिल ने पोस्ट में लिखा, ‘और बस यूं ही, मेरा दिल और भी बड़ा हो गया है। दुनिया में तुम्हारा स्वागत है, मेरे नन्हे-मुन्ने। तुम्हें अभी से बहुत प्यार मिल रहा है।’ अनिल कपूर ने सोनम कपूर के बड़े बेटे वायु के लिए आगे लिखा, ‘वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो और मुझे पता है कि तुम बहुत अच्छे भाई बनोगे। शुक्रिया सोनम और आनंद। नाना का दिल खुशी से भरा है।’सोनम और आनंद ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी। उन्होंने एक सुंदर डिजिटल पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक महिला प्रकृति के बीच शांत मुद्रा में बैठी दिखाई दे रही है। चारों तरफ पेड़, हिरण, मोर और पक्षी हैं। इस पोस्ट के साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा, ‘प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज, 29 मार्च 2026 को हमारे नन्हे बेटे का जन्म हुआ है। हमारा परिवार और बड़ा हो गया है। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है। हम चार लोगों के परिवार के तौर पर इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए आभारी हैं सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 2018 में हुई थी। उनका पहला बेटा वायु 2022 में पैदा हुआ था। नवंबर 2025 में सोनम ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। फरवरी 2026 में उन्होंने बेबी शावर भी मनाया। सोनम ने 29 मार्च 2026 को दूसरे बेटे को जन्म दिया।
